रामनारायण यादव/ सर्वव्यापी/ करगीरोड
(कोटा) महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर निःशुल्क होम्योपैथिक परामर्श एवं औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया गया। यह सेवा कार्य विशेष रूप से उन बुजुर्गों एवं मरीजों के लिए समर्पित रहा, जो दर्द के कारण चलने-फिरने में असमर्थ हैं। शिविर डॉ. राम अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित किया गया। शिविर में गाउट (Gouts), आर्थराइटिस, स्पॉन्डिलाइटिस, साइटिका, घुटनों एवं अन्य जोड़ों के दर्द से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श प्रदान किया गया तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क होम्योपैथिक दवाइयाँ वितरित की गईं।इस सेवा कार्य में कोटा के समाजसेवी वेंकट अग्रवाल, सतीश मिश्रा, रंग नादम, विनोद गुप्ता, हरीश चौबे, राम नारायण यादव ,अजय अग्रवाल ,केशव मिश्र, चंपा विश्वास, आर डी गुप्ता एवं आदित्य सेवा संस्थान के नरेन्द्र दुबे का विशेष सहयोग रहा। सभी सहयोगियों ने इसे मानव सेवा का पुनीत कार्य बताते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी आयोजनों में सहभागिता का संकल्प लिया।शिविर के दौरान मरीजों की विस्तृत जांच कर उनके रोग की प्रकृति के अनुसार दवा प्रदान की गई। साथ ही आहार-विहार एवं जीवनशैली से जुड़े आवश्यक सुझाव भी दिए गए, ताकि मरीजों को दीर्घकालिक लाभ मिल सके।आयोजन समिति ने बताया कि यह शिविर सेवा, समर्पण और मानवता के भाव से आयोजित किया गया ।