समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर का सख्त संदेश…जप्त धान का भौतिक सत्यापन अनिवार्य, ई-फाइलिंग और उपस्थिति पर दिया जोर।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह 10:30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर जिले में संचालित शासकीय योजनाओं, कार्यक्रमों एवं आगामी आयोजनों की गहन समीक्षा की। बैठक में अपर कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), विभागीय अधिकारी, जनपद सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

🌾 धान उठाव की समीक्षा

कलेक्टर ने धान उठाव की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन उपार्जन केंद्रों में डीओ के विरुद्ध धान उठाव लंबित है, वहां प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जप्त किए गए धान का भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाए तथा जप्ती के अनुरूप धान का मिलान किया जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में इस वर्ष समर्थन मूल्य पर 10 लाख 19 हजार 568 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है, जिसमें से अब तक लगभग 50 प्रतिशत धान का उठाव किया जा चुका है।

🏥 स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रमों पर जोर

राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने डीईसी एवं एल्बेंडाजोल दवा के वितरण के साथ-साथ सेवन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।वजन त्यौहार की समीक्षा में उन्होंने कहा कि 0 से 5 वर्ष के बच्चों के पोषण आकलन के लिए प्राप्त आंकड़ों की सही एवं समयबद्ध एंट्री अत्यंत आवश्यक है।

🕙 उपस्थिति और ई-फाइलिंग अनिवार्य

कलेक्टर ने आधार आधारित उपस्थिति प्रणाली का कड़ाई से पालन करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी प्रतिदिन सुबह 10 बजे कार्यालय में उपस्थित रहें। मंगलवार और बुधवार को सभी अधिकारियों की कार्यालय में उपस्थिति अनिवार्य होगी।उन्होंने ई-ऑफिस प्रणाली को अनिवार्य बताते हुए कहा कि सभी फाइलों का मूवमेंट केवल ई-फाइल के माध्यम से किया जाए, जिससे पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित हो।

🚧 घोषणाओं और योजनाओं के क्रियान्वयन पर फोकस

मुख्यमंत्री द्वारा गढ़पुलझर, झलप, खल्लारी, सलखण्ड एवं दुर्गापाली में की गई घोषणाओं के समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।साथ ही पीएमश्री, पीएम जनमन, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जन चौपाल, लोक सेवा गारंटी, समय-सीमा पत्रक एवं राजस्व प्रकरणों की समीक्षा कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने खनिज परिवहन पर सतत निगरानी रखते हुए अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनहित के कार्यों में तेजी, गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना सभी विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!