गौरेला पेंड्रा मरवाही,नूर मोहम्मद, ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को सशक्त, सुरक्षित और गरिमामय बनाने के उद्देश्य से ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ छत्तीसगढ़ निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है। यह संगठन न केवल पत्रकारों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज़ बुलंद करता है, बल्कि उनकी सुरक्षा, पेशेवर सम्मान और पत्रकारिता की नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए भी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। बदलते मीडिया परिदृश्य में निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्रोत्साहित करना संघ की प्राथमिकताओं में शामिल है। उक्त बातें संगठन के प्रदेश महासचिव तरुण कौशिक ने कही। ग्लोबल जर्नलिस्ट एवं मीडिया संघ छत्तीसगढ़ (पंजीयन क्रमांक 122202262326) के प्रदेश महासचिव तरुण कौशिक ने कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों और हितों की रक्षा करना, प्रेस की स्वतंत्रता को मजबूत करना तथा पत्रकारिता के उच्च मानकों को स्थापित करना है। संगठन मीडियाकर्मियों को आवश्यक सहयोग प्रदान कर उनके लेखन कौशल को निखारने के साथ-साथ उन्हें निष्पक्ष, सटीक और निडर होकर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है, ताकि लोकतंत्र की नींव और अधिक सुदृढ़ हो सके।प्रदेश महासचिव तरुण कौशिक ने बताया कि संगठन पत्रकारों के मौलिक अधिकारों, विशेषकर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है और पत्रकारों पर होने वाले हमलों व धमकियों के खिलाफ मजबूती से खड़ा रहता है। प्रेस की स्वतंत्रता बनाए रखते हुए सच्चाई, निष्पक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही जैसे नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना संगठन का केंद्रीय लक्ष्य है।उन्होंने कहा कि संगठन पत्रकारों की समस्याओं के समाधान हेतु सक्रिय है तथा उन्हें सरकारी योजनाओं और लाभों से जोड़ने का कार्य करता है। सामाजिक जिम्मेदारी के तहत सांप्रदायिक सद्भाव को प्रोत्साहित करना, जनता तक सही जानकारी पहुंचाना, भ्रष्टाचार का खुलासा करना और महिलाओं व युवाओं जैसे कमजोर वर्गों के उत्थान में सहयोग देना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है।प्रदेश महासचिव तरुण कौशिक ने स्पष्ट किया कि प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, वेब और अन्य माध्यमों से जुड़े पत्रकारों को मुख्यधारा के पत्रकारों के समान मान्यता और सम्मान दिलाने के लिए संगठन सतत प्रयासरत है। संगठन से केवल सक्रिय पत्रकारिता करने वाले साथियों को ही जोड़ा जाता है। पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत वर्षा ऋतु में वृक्षारोपण तथा शीतकाल में आदिवासी बहुल क्षेत्रों व जरूरतमंदों को कंबल वितरण जैसे सामाजिक कार्य नियमित रूप से किए जाते हैं।उन्होंने आगे बताया कि संगठन द्वारा प्रत्येक जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और स्कूली बच्चों को सम्मान पत्र, श्रीफल, साल और पेन प्रदान कर प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रदेश कार्यालय से हर वर्ष जिलों के जनसंपर्क विभाग कार्यालयों को पदाधिकारियों व सदस्यों की सूची प्रेषित की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकारों को अधिक से अधिक जोड़ने और उन्हें प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। आपातकालीन स्थितियों दुर्घटना या मृत्यु में पत्रकारों को शासन व जनसंपर्क विभाग से हर संभव सहायता दिलाने का भी संगठन प्रयास करेगा।संगठन के नियमों पर प्रकाश डालते हुए प्रदेश महासचिव तरुण कौशिक ने बताया कि परिचय पत्र की वैधता एक वर्ष होगी, अवधि समाप्त होने पर नवीनीकरण अध्यक्ष/व्यवस्थापक के अधिकार क्षेत्र में रहेगा। प्रत्येक जिले में तीन माह में बैठक अनिवार्य होगी और इसकी सूचना प्रदेश कार्यालय को दी जाएगी। आई-कार्ड हेतु प्रेस संबद्धता, आधार कार्ड और एक पासपोर्ट फोटो के साथ मैन्युअल फॉर्म व निर्धारित सदस्यता शुल्क जमा करना होगा। जिला अध्यक्ष को ब्लॉक अध्यक्ष व पदाधिकारियों के गठन का अधिकार होगा। संगठन विरोधी गतिविधि, ब्लैकमेलिंग या चंदा उगाही की शिकायत मिलने पर तत्काल निष्कासन का प्रावधान है। पदाधिकारियों से मासिक ₹200 और सदस्यों से ₹50 का योगदान अनिवार्य रहेगा।अंत में प्रदेश महासचिव तरुण कौशिक ने कहा कि यह संगठन पत्रकारों को एक सशक्त मंच प्रदान करता है, ताकि वे निर्भीक होकर समाज की सेवा करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका पूरी निष्ठा से निभा सकें।