मां लक्ष्मी कम्प्यूटर में शुरू हुआ ग्रामीण बैंक का नया ग्राहक सेवा केंद्र, आमजन को मिलेगी बैंकिंग सुविधा।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है बैंकिंग सेवाओं को आमजन तक सहज, सरल और सुलभ बनाने के उद्देश्य से सरायपाली में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक का नया ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) शुभारंभ के साथ ही मां लक्ष्मी कम्प्यूटर में प्रारंभ हो गया है। इस केंद्र के खुलने से अब नागरिकों को बैंक से जुड़े कार्यों के लिए लंबी दूरी तय करने या मुख्य शाखाओं में लंबी कतारों में लगने की आवश्यकता नहीं होगी।

नए ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से क्षेत्र के नागरिक अब बचत खाता खोलने, आधार आधारित नकद जमा व निकासी, पासबुक एंट्री जैसी सुविधाओं का लाभ अपने ही क्षेत्र में प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन भुगतान तथा किसान सम्मान निधि जैसी महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं की राशि भी यहीं से प्राप्त की जा सकेगी।

सरायपाली के मुख्य मार्ग पर स्थित यह केंद्र आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से सुसज्जित है। केंद्र का उद्देश्य डिजिटल इंडिया के विजन को आगे बढ़ाते हुए ग्रामीण एवं शहरी नागरिकों को सुरक्षित, पारदर्शी और भरोसेमंद बैंकिंग अनुभव प्रदान करना है।

बैंकिंग से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या सेवा के लिए नागरिक कार्यदिवसों में सुबह 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि मां लक्ष्मी कम्प्यूटर पिछले 14 वर्षों से च्वाइस सेंटर के माध्यम से निरंतर सेवाएं प्रदान कर रहा है। अब उसी स्थान पर ग्रामीण बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र प्रारंभ होने से क्षेत्र के आमजन को एक ही स्थान पर अनेक आवश्यक सेवाएं उपलब्ध होंगी।

निस्संदेह, यह नया ग्राहक सेवा केंद्र सरायपाली और आसपास के ग्रामीण अंचलों के लिए वित्तीय सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!