राजस्थान विधानसभा में गूंजा पत्रकार हित का मुद्दा, छत्तीसगढ़ में भी तेज हुई पत्रकार कानून की मांग।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

राजस्थान विधानसभा में पत्रकारों के हितों को लेकर उठी आवाज का असर अब छत्तीसगढ़ में भी दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन की महासमुंद जिला इकाई के युवा, तेज-तर्रार पत्रकार एवं जिला अध्यक्ष छायाकांत भट्ट ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देते हुए पत्रकार हितों से जुड़ी अहम मांगें रखी हैं।

राजस्थान के भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक अशोक कुमार कोठारी ने राजस्थान विधानसभा में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया की भूमिका को प्रमुखता से रखते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने, पत्रकारों के लिए आवासीय कॉलोनी निर्माण, सम्मान राशि प्रदान करने, पत्रकार परिवारों के बच्चों के लिए उचित छात्रवृत्ति तथा डिजिटल मीडिया से जुड़े स्पष्ट प्रावधान और नियम बनाने की मांग उठाई थी।

इसी मुद्दे का समर्थन करते हुए जिला अध्यक्ष छायाकांत भट्ट ने कहा कि जिस तरह राजस्थान में पत्रकारों के अधिकारों और सुरक्षा को लेकर गंभीर पहल की जा रही है, उसी तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी शीघ्र पत्रकार कानून लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने साय सरकार से अपील की कि पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए ठोस और व्यावहारिक कदम उठाए जाएं, ताकि मीडिया कर्मी निर्भय होकर अपनी जिम्मेदारियां निभा सकें।

भट्ट ने स्पष्ट किया कि पत्रकार समाज लोकतंत्र की रीढ़ है और उसकी सुरक्षा, सम्मान व सामाजिक सुनिश्चित करना राज्य की जिम्मेदारी है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!