विकास नंद/ सर्वव्यापी/
सरायपाली विधानसभा अंतर्गत भाजपा मंडल छुईपाली के बूथ क्रमांक 244, ग्राम सिंघोडा में आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 131वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया।
कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सरला कोसरिया की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर स्व-सहायता समूह की बहनें, महिला जनप्रतिनिधि, मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।प्रधानमंत्री के विचारों को सभी ने ध्यानपूर्वक सुना।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सरोकार, राष्ट्र निर्माण, महिला सशक्तिकरण एवं जनभागीदारी जैसे विषयों पर सकारात्मक संदेश प्राप्त हुआ। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने “मन की बात” के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प भी लिया।