सरायपाली को मिली उच्च शिक्षा की सौगात, तोषगांव में खुलेगा शासकीय महाविद्यालय — भाजपा नेताओं के प्रयास से विकास को नई रफ्तार।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि सामने आई है। क्षेत्र की ग्राम पंचायत तोषगांव को शासकीय महाविद्यालय की सौगात मिली है। यह उपलब्धि सरायपाली विधानसभा के भाजपा नेताओं के सतत प्रयासों, दूरदर्शी सोच और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष परिणाम मानी जा रही है। लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होकर क्षेत्र के विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान देने जा रही है।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वित्त मंत्री ओ पी चौधरी एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया गया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा को गांव-गांव तक पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है, जिसका प्रत्यक्ष लाभ अब सरायपाली विधानसभा क्षेत्र को मिल रहा है।भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया कि तोषगांव में शासकीय महाविद्यालय की स्थापना से क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण अवसर मिलेंगे। इससे न केवल युवाओं का भविष्य सशक्त होगा, बल्कि सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास को भी नई दिशा और गति प्राप्त होगी।

यह उपलब्धि सरायपाली विधानसभा के भाजपा नेताओं — सांसद रूपकुमारी चौधरी, महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया, संजय शर्मा, बिपिन उपोवेजा, त्रिलोचन पटेल, रामलाल चौहान सहित जिला व जनपद सदस्यों तथा मंडल अध्यक्षों के समन्वित प्रयासों का सार्थक परिणाम है।

वहीं बजट 2026–27 में भी सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के लिए अनेक विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई है। इनमें सड़क, पुल, पुलिया, एनीकट तथा प्रशासनिक भवनों जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं, जो क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को और मजबूती प्रदान करेंगे।

भाजपा नेताओं ने एक स्वर में कहा कि प्रदेश सरकार विकास और शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रही है, और आने वाले समय में सरायपाली विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!