कृषक उन्नति योजना से महासमुंद के किसानों को बड़ी राहत 1.49 लाख से अधिक किसानों को 745 करोड़ रुपये से ज्यादा की अंतर राशि, 28 फरवरी को होगा वृहद किसान सम्मेलन।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

राज्य सरकार की कृषक उन्नति योजना के तहत जिले के किसानों को बड़ी आर्थिक सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान होली से पहले किया जा रहा है।मुख्यमंत्री 28 फरवरी को बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड अंतर्गत ग्राम रहंगी के खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के किसानों के खातों में अंतर राशि का अंतरण करेंगे। इसी क्रम में महासमुंद जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में दोपहर 12 बजे से कृषक उन्नति योजना के तहत वृहद किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।उप संचालक कृषि एफ. आर. कश्यप ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले जिले के 1 लाख 49 हजार 759 किसानों के बैंक खातों में कुल 745 करोड़ 30 लाख 36 हजार रुपये की अंतर राशि सीधे अंतरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अवधि में जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 10 लाख 19 हजार 568 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया है।कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि और उन्हें आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में यह पहल एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!