कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर दिव्यांगजनों हेतु सहायक उपकरण उपलब्ध कराने जिले में व्यापक सर्वे।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

जिले में निवासरत दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विस्तृत सर्वेक्षण कराया जा रहा है। इस सर्वे के माध्यम से जरूरतमंद दिव्यांगजनों की पहचान कर उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।

सर्वेक्षण के दौरान ऐसे दिव्यांगजनों को चिन्हांकित किया जाएगा, जिन्हें श्रवण यंत्र, दृष्टिबाधित सहायक उपकरण, ट्रायसायकल, व्हीलचेयर, बैसाखी, वॉकर सहित अन्य सहायक साधनों की आवश्यकता है। प्रत्येक हितग्राही का नाम, पता, दिव्यांगता का प्रकार एवं प्रतिशत, आवश्यक उपकरण का विवरण तथा संपर्क नंबर सहित संपूर्ण जानकारी संकलित की जाएगी।

इस संबंध में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा सभी नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों को निर्देशित किया है कि सर्वेक्षण कर तैयार सूची 10 मार्च 2026 तक जिला कार्यालय समाज कल्याण, महासमुंद में अनिवार्य रूप से हार्ड कॉपी एवं एक्सेल शीट के रूप में जमा कराएं।

सहायक उपकरण प्राप्त करने के लिए हितग्राहियों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, आय प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा का पालन करते हुए कार्य पूर्ण करने तथा पात्र दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!