विकास नंद/ सर्वव्यापी/
महासमुंद जिले में स्पंज आयरन की चोरी, अवैध परिवहन एवं खपत के एक संगठित नेटवर्क का खुलासा करते हुए बसना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो ट्रकों सहित लगभग 68.755 मीट्रिक टन अवैध स्पंज आयरन जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 42 लाख रुपये आंकी गई है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेसी 4585 एवं सीजी 07 एवी 5290 के माध्यम से उड़ीसा से रायपुर की ओर संदिग्ध रूप से स्पंज आयरन का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर तत्काल घेराबंदी कर दोनों ट्रकों को रोका गया और तलाशी ली गई। जांच के दौरान ट्रकों में लदा स्पंज आयरन संदिग्ध पाया गया।ट्रक चालकों द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों की गहन व तकनीकी जांच करने पर यह स्पष्ट हुआ कि ये दस्तावेज फर्जी एवं कूटरचित हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रंजित सिंह द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्पंज आयरन ले जाने वाले ट्रक चालकों को लालच देकर उनसे कम कीमत पर थोड़ा-थोड़ा स्पंज आयरन खरीदा जाता था। इसके बाद उक्त सामग्री को अवैध रूप से गोदाम में संग्रहित कर फर्जी बिल बनवाकर रायपुर के उरला क्षेत्र में खपाने की साजिश रची जा रही थी।प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 318(4), 316(4), 317(2), 336(2), 338, 340 एवं 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। संपूर्ण कार्रवाई थाना बसना पुलिस द्वारा की गई।
🔴 गिरफ्तार आरोपी सोनूलाल मोंगरे – निवासी लांती, थाना सिंघोड़ा, जिला महासमुंद (छ.ग.)रामेश्वर मानिकपुरी – निवासी वार्ड नंबर 2, सरायपाली, जिला महासमुंद (छ.ग.)रंजित सिंह – निवासी लोहराचट्टी, थाना सोहेला, जिला बरगढ़ (उड़ीसा)
🔴 जब्त संपत्ति का विवरण ट्रक सीजी 04 जेसी 4585 – 37.730 मीट्रिक टन स्पंज आयरन (कीमत लगभग 12 लाख रुपये) एवं ट्रक मूल्य लगभग 10 लाख रुपयेट्रक सीजी 07 एवी 5290 – 31.025 मीट्रिक टन स्पंज आयरन (कीमत लगभग 10 लाख रुपये) एवं ट्रक मूल्य लगभग 10 लाख रुपयेमहासमुंद पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनिज परिवहन और चोरी पर प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद है।