जिलेभर में कल वृहद किसान सम्मेलन दोपहर 12 बजे… मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

जिले के सभी विकासखंडों में कल दोपहर 12 बजे से वृहद किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन संबंधित कृषि उपज मंडी प्रांगणों में आयोजित होंगे, जहां किसानों को धान खरीदी की अंतर राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं, नवीन तकनीकों, बीज एवं उर्वरक प्रबंधन, फसल विविधीकरण और बाजार सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।कृषि उपसंचालक ने बताया कि 28 फरवरी को सभी विकासखंड मुख्यालयों में अलग-अलग स्थानों पर सम्मेलन आयोजित होंगे, जिनमें जनप्रतिनिधि मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

मुख्य अतिथि विवरण महासमुंद विकासखंड: महासमुंद कृषि उपज मंडी प्रांगण — योगेश्वर राजू सिन्हा, विधायक, मुख्य अतिथि बागबाहरा विकासखंड: बागबाहरा कृषि उपज मंडी प्रांगण — चंद्रहास चंद्राकर, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड पिथौरा विकासखंड: पिथौरा कृषि उपज मंडी प्रांगण — येतराम साहू, जिला अध्यक्ष, भारत स्काउट एंड गाइड बसना विकासखंड: बसना कृषि उपज मंडी प्रांगण — डॉ. संपत अग्रवाल, विधायक, मुख्य अतिथि सरायपाली विकासखंड: सरायपाली कृषि उपज मंडी प्रांगण — रूपकुमारी चौधरी, सांसद, मुख्य अतिथि सम्मेलन के दौरान किसानों को आदान सामग्री वितरण, उन्नत कृषि तकनीक, आधुनिक उपकरणों का उपयोग, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषि ऋण, बीज वितरण तथा विपणन व्यवस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!