होली पर सौहार्द की अपील, ड्रंक एण्ड ड्राइव और हुड़दंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई…सरायपाली में शांति समिति की बैठक संपन्न।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

होली पर्व को शांति, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से आज थाना सरायपाली में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), एसडीओपी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं थाना प्रभारी की उपस्थिति में होली को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ होली मनाएं तथा किसी भी प्रकार के हुड़दंग से बचें। बैठक में स्पष्ट किया गया कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों, जबरन रंग लगाने, हुड़दंग मचाने एवं ड्रंक एंड ड्राइव करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। त्योहार के दौरान पुलिस द्वारा सतत निगरानी एवं चेकिंग अभियान भी चलाया जाएगा।बैठक में जनप्रतिनिधि, नगर के व्यापारी संघ के पदाधिकारी, नेतागण, पार्षदगण, पत्रकारगण एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन देते हुए सुरक्षित, शांतिपूर्ण और आनंदमय होली मनाने का संकल्प लिया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!