अनुराग व्ही.एम स्कूल में छात्र छात्रा सम्मान स्नेह मिलन एवं वार्षिक उत्सव कार्यक्रम।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक, सर्वव्यापी

मुंगेली जिले के अनुराग व्ही.एम स्कूल जरहागांव में छात्र-छात्रा प्रतिभा सम्मान स्नेह मिलन एवं वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन गांधी मैदान नगर पंचायत जरहागांव में आज दिनांक 28 /2 /2026 दिन शनिवार को समय 12:00 बजे से 4:00 बजे तक रखा गया था जिसके मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार बावरे तथा कार्यक्रम के अध्यक्षता राष्ट्रीय मानवाधिकार सहायता संस्थान भारत के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमार राज कश्यप रहे तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सर्व छत्तीसगढ़ समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक,पिछड़ा वर्ग कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप कौशिक, भारतीय जनता पार्टी किसान प्रकोष्ठ की प्रदेश सदस्य धरम भार्गव, चिकित्सा प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ रमेश वैष्णव,क्रांति साहू बलदाऊ कौशिक, नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कश्यप, लोरमी जनपद के सभापति विद्यानंद चंद्राकर, पार्षद सदा राम , धीरसिंह बंजारे जयप्रकाश सिंगरौल, स्कूल के प्रधान पाठक सुभद्रा कुमार राज कश्यप एवं शिक्षिका में जननी सिंह राजपूत, लक्ष्मी मानिकपुरी, हेमलता कश्यप, स्मिता बंजारे, संध्या, हेमलता, भारत भूषण कश्यप आदि सभी की उपस्थिति में में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के पूर्व उपस्थित अतिथि द्वारा भारत माता के प्रतिमा पर धुप दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया, तत्पश्चात नंदनी एवं उनके साथी द्वारा स्वागत गीत तथा नृत्य की प्रस्तुति किया गया , बच्चों द्वारा देश भक्ति नृत्य, छत्तीसगढी नृत्य, सुआ, एवं पंथी नृत्य की शानदार प्रस्तुति की तथा कार्यक्रम में भाग लेने वालों बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे कुमार राज कश्यप ने बालिका शिक्षा को ज्यादा से ज्यादा महत्त्व देने तथा स्कूल भेजनें के लिए प्रेरित किया। इसी कड़ी में श्यामूरत कौशिक ने नृत्य एवं स्कूल में प्रथम द्वितीय आने वाले बच्चों को बधाई दिए तथा कार्यक्रम को क्रांति साहू, धरम भार्गव, दिलीप कौशिक, बलदाऊ कौशिक, सभी अतिथि ने सम्बोधित किये तथा कार्यक्रम का संचालन एन्जल और अनुराग ने किया तथा आभार जननी मैडम ने किया l


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!