विकास नंद/ सर्वव्यापी/
सरायपाली विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला दर्राभाठा, संकुल केंद्र बिरकोल, जिला महासमुंद के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि विद्यालय के छात्र कु. पूजा साहू एवं फलेश निषाद का सैनिक प्रवेश परीक्षा 2026 में चयन हुआ है।इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। दोनों विद्यार्थियों की इस सफलता पर शासकीय प्राथमिक शाला दर्राभाठा, संकुल बिरकोल के समस्त स्टॉफ एवं शिक्षकगणों ने प्रसन्नता व्यक्त की।विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल, बीआरसी देवानंद नायक, संकुल समन्वयक तेजराम पटेल, प्रधान पाठक दया सागर नायक सहित विकासखंड के समस्त शिक्षकों ने दोनों होनहार विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उक्त जानकारी शिक्षा विभाग के मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप द्वारा दी गई।