विकासखंड स्तरीय उड़न दस्ता दल ने बोर्ड परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

दिनांक 28 फरवरी 2026 (शनिवार) को माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित दसवीं बोर्ड परीक्षा के तहत विकासखंड स्तरीय उड़न दस्ता दल ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी.एन. दीवान तथा उच्च प्राथमिक शाला केना की शिक्षिका सविता साहू शामिल रहीं।

उड़न दस्ता दल द्वारा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल केजुवां, माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर मंदिर स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर सरायपाली तथा आई ई एम शाला कुटेला सहित कुल 6 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थी विज्ञान विषय का प्रश्नपत्र हल करते पाए गए। परीक्षा का संचालन सभी केंद्रों में सुचारू, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से होता पाया गया। निरीक्षित 6 परीक्षा केंद्रों में कुल 568 परीक्षार्थियों में से 552 उपस्थित तथा 16 अनुपस्थित रहे।

विकासखंड सरायपाली में कुल 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 2317 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें से 2268 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 49 अनुपस्थित पाए गए।

निरीक्षण के दौरान किसी भी परीक्षा केंद्र से अनुचित साधन का कोई प्रकरण नहीं मिला।

प्रशासन द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सतत निगरानी जारी है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!