तरुण कौशिक, संपादक, सर्वव्यापी
सेजेस तिफरा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। यह दिवस महान वैज्ञानिक Sir C. V. Raman की खोज ‘रमन प्रभाव’ की स्मृति में मनाया जाता है।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान पर आधारित भाषण, विज्ञान क्विज और रोचक स्लोगन एवं कहानी प्रस्तुत किए गए। छात्रों ने अपने नवाचारों और वैज्ञानिक सोच से सभी को प्रभावित किया।प्रधानाचार्य डा विश्वनाथ कश्यप महोदय ने अपने प्रेरणादायक शब्दों में विद्यार्थियों को जिज्ञासु, तार्किक और नवाचारी बनने का संदेश दिया।एवं संकुल समन्वयक सुनील पांडेय जी ने विज्ञान की परिभाषा के साथ विज्ञान के महत्व को समझाया।सुमन राय मैडम ने विज्ञान दिवस की भूमिका बताई।एवं बबीता सिंह और अरुणा नर्मदा मैडम ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।जय कौशिक ने आयोजन को न केवल ज्ञानवर्धक बताया, बल्कि विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति उत्साह और जागरूकता भी बढ़ाने वाला कहा।इस कार्यक्रम में मैडम भाग्यश्री, सरिता शांडिल्य, और रेणुका तिवारी ने भी अपनी गरिमामय उपस्थिति दी।