होली पर कानून-व्यवस्था को लेकर महासमुंद पुलिस अलर्ट, हर थाना स्तर पर जारी हुए संपर्क नंबर।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

होली पर्व के मद्देनज़र जिले में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए महासमुंद पुलिस ने व्यापक तैयारियाँ कर ली हैं। पुलिस अधीक्षक महासमुंद के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना क्षेत्रों में प्रभारी अधिकारियों एवं सहयोगी अधिकारियों के मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में नागरिक तुरंत संपर्क कर सकें।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 02 मार्च से 08 मार्च 2026 तक जिलेभर में सतत निगरानी रखी जाएगी। इस दौरान हुड़दंग, शराब पीकर वाहन चलाने, तेज़ आवाज़ में डीजे/साउंड सिस्टम, सार्वजनिक शांति भंग करने जैसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस की अपील होली पर्व शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनाएं नशे की हालत में वाहन न चलाएं डीजे/लाउडस्पीकर का उपयोग निर्धारित नियमों के अनुसार ही करें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें आपात स्थिति में संपर्क करें पुलिस नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं, ताकि आमजन को त्वरित सहायता मिल सके।महासमुंद पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि पर्व की खुशियाँ सभी के लिए सुरक्षित और यादगार बनें—इसके लिए प्रशासन और जनता, दोनों की सहभागिता ज़रूरी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!