गौरेला–पेंड्रा–मरवाही,नूर मोहम्मद , ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी
जिले के मरवाही वनमंडल में पदस्थ महिला डीएफओ ग्रीष्मी चांद को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, डीएफओ द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की कथित अनदेखी की जा रही है, जिससे विभागीय अनुशासन और प्रशासनिक मर्यादा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।सूत्रों का कहना है कि सचिव स्तर से दिए गए मौखिक दिशा-निर्देशों पर अमल नहीं किया गया। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मुख्यालय अरण्य भवन के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, श्रीनिवासन राव सहित मंत्रालय में पदस्थ सचिवों द्वारा फोन पर निर्देश दिए जाने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि एक मंत्री के कथित शह के कारण डीएफओ वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों को नज़रअंदाज़ कर रही हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।प्रशासनिक हलकों में चर्चा है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह मामला विभागीय अनुशासन और जवाबदेही से जुड़ा गंभीर प्रश्न बन सकता है। वहीं, मामले पर डीएफओ ग्रीष्मी चांद या विभागीय स्तर से औपचारिक प्रतिक्रिया आना शेष है।यह समाचार सूत्रों व आरोपों पर आधारित है। संबंधित पक्षों का पक्ष सामने आने पर समाचार को अद्यतन किया जाएगा।