शासकीय नवीन प्राथमिक शाला सिरगिट्टी में नवनिर्मित भवन का लोकार्पण।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक, सर्वव्यापी

राउंड टेबल इंडिया और लेडिस सर्किल इंडिया एक नॉन गवर्नमेंट ऑर्गनाइजेशन है जो कि शिक्षा के क्षेत्र में वर्षों से अभूतपूर्व कार्य करते आ रहे है इसी कड़ी में आज संकुल सिरगिट्टी क्षेत्र अंतर्गत शासकीय नवीन प्राथमिक शाला सिरगिट्टी में नवनिर्मित 4 अध्यापन कक्ष और कार्यालय का लोकार्पण किया गया।जिसमें पूरी एनजीओ की टीम के साथ ही शिक्षा विभाग से विकास खंड शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र कौशिक,शहरी स्रोत समन्वयक वासुदेव पाण्डेय, शैक्षिक समन्वयक सत्येंद्र श्रीवास,प्रधान पाठक अंजू शुक्ला, आर.आर.श्रीवास,विद्यालय के समस्त शिक्षकगण ,कार्यालयीन स्टॉफ सहित जनप्रतिनिधि एवं वार्ड के निवासी उपस्थित रहे इस अवसर पर बिल्हा बीईओ कौशिक ने मीडिया को संबोधित करते हुए इस नेक कार्य की प्रशंसा की वहीं इस पूरे निर्माण कार्य में यू.आर.सी. पाण्डेय ने सक्रिय भूमिका निभाई माहौल उस समय खुशनुमा हो गया जब दोनों अधिकारियों ने अतिथियों सहित बच्चों के बैंच पर बैठकर अपने विद्यार्थी जीवन को याद किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शाला परिवार के सभी शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा अतिथियों का आभार प्रदर्शन संस्था प्रमुख अंजू शुक्ला के द्वारा किया गया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!