विकास नंद/ सर्वव्यापी/

सोमवार को डॉ. एकता लंगेह ने लभराखुर्द स्थित सोहम हॉस्पिटल में उपचाररत मरीजों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस अवसर पर उन्होंने मरीजों को फल, जूस एवं बिस्किट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
डॉ. लंगेह ने मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि जीवन अनमोल है और स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी से समय पर उपचार कराने तथा चिकित्सकों की सलाह का नियमित पालन करने की अपील की। साथ ही मरीजों के दीर्घायु और बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए भविष्य में भी स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
इस दौरान डॉ. युगल एवं डॉ. सोमी चंद्राकर ने अस्पताल का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में महिलाओं, बच्चों सहित सभी वर्गों के मरीजों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप दवाइयों की पर्ची बनाकर समुचित उपचार प्रदान किया जाता है।
कार्यक्रम में तारिणी चंद्राकर, मधु तिवारी, अर्चना शर्मा, भावना गांधी, तुषार चंद्राकर सहित सोहम हॉस्पिटल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।