दो वरिष्ठ नेत्रियों की साझी राजनीतिक यात्रा: सरला कोसरिया ने लक्ष्मी वर्मा को दी राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बधाई।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सरला कोसरिया ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

सरला कोसरिया ने कहा कि लक्ष्मी वर्मा का सार्वजनिक जीवन सदैव सेवा, समर्पण और संघर्ष से जुड़ा रहा है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य के रूप में उन्होंने महिलाओं के अधिकारों, ग्रामीण विकास और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए उल्लेखनीय कार्य किए हैं।उन्होंने विश्वास जताया कि लक्ष्मी वर्मा राज्यसभा में प्रदेश की आवाज को सशक्त रूप से उठाएंगी तथा महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और विकास से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी भूमिका निभाएंगी।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2010 से 2015 तक सरला कोसरिया और लक्ष्मी वर्मा दोनों अपने-अपने जिलों से जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं। इसके पश्चात वर्ष 2016 से 2023 तक दोनों नेत्रियों को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। वर्तमान में दोनों ही राज्य महिला आयोग की सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं में इस घोषणा को लेकर उत्साह का माहौल है। इसे संगठन द्वारा समर्पित, अनुभवी और कर्मठ नेतृत्व को दिया गया सम्मान बताया जा रहा है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!