दर्राभांठा विद्यालय बना सरायपाली का उभरता शैक्षणिक केंद्र, युवा भाजपा नेता प्रमोद सागर ने आकस्मिक निरीक्षण कर बच्चों से किया संवाद।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

महासमुंद जिले के सरायपाली विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला दर्राभांठा आज क्षेत्र में एक उभरते शैक्षणिक केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। विद्यालय में युवा भाजपा नेता एवं अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद सागर, पिछड़ा वर्ग जिला महामंत्री लालकुमार पटेल तथा मंडल महामंत्री सुरोतीलाल लकड़ा का आकस्मिक आगमन हुआ।अतिथियों ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद कर उनके ज्ञान, आत्मविश्वास और बौद्धिक क्षमता का अवलोकन किया। कक्षा प्रथम के बच्चों द्वारा 20 तक सीधी-उल्टी गिनती, फटाफट पहाड़ा, गुणा-भाग, BODMAS, LCM एवं LCF जैसे विषयों की सहज और प्रभावशाली प्रस्तुति ने सभी को अभिभूत कर दिया। इससे स्पष्ट हुआ कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अनुशासन और उत्कृष्टता के साथ प्रदान की जा रही है।प्रधान पाठक दयासागर नायक एवं शिक्षिका डिमेश चौहान के समर्पित नेतृत्व और सतत प्रयासों से विद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।विद्यालय की उपलब्धियां भी गौरवपूर्ण हैं। यहीं से 8 विद्यार्थियों का एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल, 2 विद्यार्थियों का जवाहर नवोदय विद्यालय, 5 विद्यार्थियों का नवोदय उत्कर्ष विद्यालय तथा 2 विद्यार्थियों का सैनिक स्कूल में चयन हुआ है। यह सफलता विद्यालय की सुदृढ़ शैक्षणिक परंपरा और समर्पित शिक्षण व्यवस्था का प्रमाण है।क्षेत्र के 9 ग्रामों सहित बसना विकासखंड के विद्यार्थी यहां अध्ययनरत हैं, जो विद्यालय के प्रति समाज के अटूट विश्वास और बढ़ती प्रतिष्ठा को दर्शाता है।अंत में अतिथियों ने समस्त विद्यालय परिवार को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए होली पर्व की हार्दिक बधाई दी। निस्संदेह, दर्राभांठा विद्यालय आज सरायपाली क्षेत्र में शिक्षा का प्रेरणादायी और उभरता हुआ केंद्र बन चुका है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!