विकास नंद/ सर्वव्यापी/
ग्रीष्मकाल के दौरान संभावित पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं नागरिकों को निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वर्ष 2026-27 के लिए जिले में उपखंड एवं विकासखंड स्तर पर कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी।लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड महासमुंद अंतर्गत सहायक अभियंता किशोर कुमार साहू (मो. नं. 76940-27801) को उपखंड महासमुंद का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार उप अभियंता आलोक शुक्ला (मो. नं. 95754-68004) को विकासखंड महासमुंद तथा उप अभियंता सुदर्शन मरावी (मो. नं. 86021-51705) को विकासखंड बागबाहरा एवं पिथौरा का प्रभारी बनाया गया है। ये अधिकारी संबंधित क्षेत्रों में पेयजल समस्याओं के निराकरण का दायित्व निभाएंगे।इसी तरह लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड सरायपाली अंतर्गत सहायक अभियंता खिलेश्वर साहू (मो. नं. 97538-48347) को उपखंड सरायपाली तथा उप अभियंता महेंद्र ध्रुव (मो. नं. 84351-52676) को विकासखंड सरायपाली एवं बसना का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जो क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था की सतत निगरानी करेंगे।जिला स्तर पर कंट्रोल रूम का प्रभारी अनुरेखक हेमंत पैकरा को बनाया गया है, जिनसे मोबाइल नंबर 88156-03447 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त आम नागरिक टोल फ्री नंबर 18002330008 एवं 1916 पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।विभाग द्वारा प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि ग्रीष्मकाल में किसी भी नागरिक को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े।