विकास नंद/ सर्वव्यापी/
सरायपाली विकासखंड के कई गांवों में हर घर जल योजना की सफलता पर अब सवाल उठने लगे हैं। गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले ही कई स्थानों पर पानी की समस्या सामने आने लगी है, जिससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।इतनी महत्वपूर्ण योजना के तहत भारी भरकम राशि खर्च कर निर्माण कार्य कराए गए, लेकिन इसके बावजूद ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई गांवों में पानी की व्यवस्था अभी भी सीमित है और लोग कुछ हैंडपंप व पावर पंप के सहारे ही गुजारा करने को मजबूर हैं, जिन पर पूरे गांव की निर्भरता बनी हुई है।गर्मी के दिनों में यह स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।
विशेषकर महिलाओं को पानी के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ता है, जिससे उनका समय और श्रम दोनों अधिक खर्च होते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि योजना का लाभ सही ढंग से मिले तो उन्हें बड़ी राहत मिल सकती है।
ऐसे में आवश्यक है कि जिला प्रशासन हर घर जल योजना की गंभीरता से मॉनिटरिंग कर जल्द से जल्द ग्रामीणों को इस महत्वपूर्ण योजना का वास्तविक लाभ दिलाने की दिशा में ठोस कदम उठाए।