लंदन में विश्व लीडर डॉ. बी. आर. आंबेडकर इंटरनेशनल अवार्ड समारोह में न्या. सी.एल. थुल आमंत्रित।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक, सर्वव्यापी

लंदन में आयोजित विश्व लीडर डॉ. बी. आर. आंबेडकर इंटरनेशनल अवार्ड 2026 के कार्यक्रम में महाराष्ट्र अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष तथा महाराष्ट्र राज्य मानवाधिकार आयोग के पूर्व अध्यक्ष वर्धा के सुपुत्र न्यायमूर्ति सी. एल. थुल को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह समारोह 8, 9 और 10 मई 2026 को लंदन में एस. ओ. एस. एस. विश्वविद्यालय, लंदन में आयोजित किया जाएगा।‌ इस दौरान 8 मई को अंतरराष्ट्रीय अकादमिक संगोष्ठी आयोजित की जाएगी जिसमें समता, न्याय, सुशासन, मानवाधिकार, शांति और नवाचार से जुड़े विद्वानों की उपस्थिति होगी। 9 मई को अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय संगोष्ठी होगी जिसमें उद्योजक, कार्पोरेट, नवाचारी और वैश्विक स्तर के व्यवसायिक नेता सहभागिता करेंगे।‌10 मई को डॉ. आंबेडकर सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। यह आयोजन भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया जा रहा है ऐसी जानकारी विश्व लीडर टेकमीडिया प्रा.लि. के निदेशक शिरीष रामटेके ने दी है। उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण वैश्विक समारोह में न्यायमूर्ति सी. एल. थुल को आमंत्रित करने से समारोह में शामिल होने वाले लोगों को मानवाधिकार और सामाजिक न्याय तथा समानता की दिशा में उनके द्वारा किए गए कार्यों का परिचय हो सकेगा और वहां का समुदाय उनके व्यापक अनुभव से भी लाभान्वित होगा। न्यायमूर्ति थुल को यूनाइटेड इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मैनेजमेंट, वाशिंगटन डीसी ने मैनेजमेंट एंड लीडरशिप में मानद डॉक्टरेट उपाधि से विभूषित किया है। उन्होंने देश विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों में कानून, मानवाधिकार और सामाजिक न्याय जैसे विषयों पर व्याख्यान दिए हैं। उन्हें लंदन से मिले आमंत्रण से वर्धा वासियों द्वारा गर्व महसूस किया जा रहा है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!