अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह की तैयारी, सभी संबंधितों को सुबह 11 बजे शंकराचार्य भवन में उपस्थित रहने के निर्देश।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

महासमुंद अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों को कल सुबह 11 बजे शंकराचार्य भवन, महासमुंद में समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों की उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग विभागों से चयनित प्रतिभागियों की सूची तैयार की गई है।

8 march 2026 pruskrit suchi.pdf None

कार्यक्रम में कृषि, वन, पशुपालन, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला समूहों सहित अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी संबंधितों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर आवश्यक व्यवस्थाओं में सहयोग करने की अपील की गई है।सम्मान समारोह के माध्यम से जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के योगदान को सार्वजनिक रूप से सराहा जाएगा तथा अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!