तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

कलेक्टर कार्यालय बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के स्थानांतरण एवं नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई अधिकारियों को उनके वर्तमान पद से हटाकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।जारी आदेश के अनुसार गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, तथा संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी पद पर पदस्थ किया गया है।इसी तरह शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी, तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल बनाया गया है।वहीं पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख बिलासपुर से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी, बिलासपुर की जिम्मेदारी दी गई है।नायब तहसीलदारों के तबादले में समर्थ थवाईत को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार (उप तहसील गनियारी) से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, तथा राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना पदस्थ किया गया है।इसके अलावा टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी, ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, तथा विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर पदस्थ किया गया है।वहीं सहोरिक को उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है।इसके अतिरिक्त अंकित सिंह राजपूत को स्थानांतरण उपरांत जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है।कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।