तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी
बिलासपुर जिले में प्रशासनिक दृष्टि से जिला प्रशासन में आंशिक फेरबदल करते हुए कलेक्टर कार्यालय बिलासपुर ने अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को उनके नाम के समक्ष अंकित पद पर आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।आदेश के तहत प्रवेश पैंकरा, जो वर्तमान में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मस्तूरी के पद पर कार्यरत थे, उन्हें संयुक्त कलेक्टर, जिला कार्यालय बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं शिव कुमार कंवर, जो अभी तक जिला कार्यालय बिलासपुर में डिप्टी कलेक्टर के रूप में कार्यरत थे, उन्हें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मस्तूरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।जारी आदेश के अनुसार शिव कुमार कंवर को जिला कार्यालय बिलासपुर में सौंपे गए समस्त प्रभारों के साथ-साथ नजूल शाखा का प्रभार भी प्रवेश पैंकरा, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा गया है।इसके अतिरिक्त संयुक्त कलेक्टर अभिषेक दीवान को नजूल शाखा के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है, जबकि उनके अन्य प्रभार यथावत रहेंगे। जिला प्रशासन द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।