गौरेला -पेंड्रा-मरवाही, नूर मोहम्मद, ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी
ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ छत्तीसगढ़ द्वारा पत्रकार साथियों के लिए होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 15 मार्च, रविवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक बिलासपुर स्थित संघ के हेड ऑफिस कालिंद्रीकुज में आयोजित होगा।संघ के महासचिव तरुण कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस होली मिलन कार्यक्रम में संगठन से जुड़े सभी पत्रकार साथियों की उपस्थिति अनिवार्य एवं प्रार्थनीय है। कार्यक्रम के दौरान आपसी मेल-मिलाप के साथ संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।उन्होंने यह भी बताया कि जो पत्रकार साथी अभी तक संगठन का सदस्यता फॉर्म जमा नहीं कर पाए हैं, वे कार्यक्रम में आते समय अपना फॉर्म साथ लेकर आएं ताकि वहीं जमा किया जा सके। संघ ने सभी पत्रकार साथियों से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।