जन आशीर्वाद कार्यालय में सादगी और उत्साह के साथ मनाया गया प्रमोद सागर का जन्मदिन।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा महासमुंद के जिलाध्यक्ष प्रमोद सागर का जन्मदिन जन आशीर्वाद कार्यालय, सरायपाली में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सादगी और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर तथा पुष्पमालाओं से उनका स्वागत कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रमोद सागर का सौम्य व्यक्तित्व, सकारात्मक सोच और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।

अपने व्यवहार, परिश्रम और नेतृत्व क्षमता के बल पर उन्होंने युवाओं के बीच विशेष पहचान बनाई है तथा संगठन और समाज के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में अपनी अलग पहचान स्थापित की है।कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि वे इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ समाज, संगठन और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करते हुए भविष्य में और भी नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेंगे तथा युवाओं को समाज सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

इस अवसर पर पूर्व जनपद उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वर्णसिंह सलूजा, जनपद उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज दास, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री लालकुमार पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष उपेन्द्र चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय डडसेना, मंडल अध्यक्ष अनिल साहू, मंडल महामंत्री विदित धनानिया, मंडल महामंत्री सुरोतीलाल लकड़ा, मंडल महामंत्री धर्मेन्द्र पटेल, मंडल महामंत्री धनीराम पटेल, मंडल कोषाध्यक्ष सोमनाथ पटेल, मनोज आदित्य, धनेश्वर भास्कर, रमेश चौहान, डोलामणी चौहान, शेखर सागर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुनः जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सतत प्रगति की कामना की।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!