विकास नंद/सर्वव्यापी/
राज्य सरकार की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए महासमुंद जिले के कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने प्रशासनिक कार्यशैली और जमीनी सक्रियता से एक नई पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा जिले की कमान सौंपे जाने के बाद से ही कलेक्टर लंगेह ने गुड गवर्नेंस को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को गति दी है।
जिले के पांचों विकासखंड—महासमुंद, बागबाहरा,पिथौरा, बसना और सरायपाली—में उनके नेतृत्व का असर साफ तौर पर नजर आ रहा है। कलेक्टर लंगेह की कार्यशैली में पारदर्शिता, जवाबदेही और ज़ीरो टॉलरेंस नीति प्रमुख रूप से दिखाई देती है। वे लगातार फील्ड में रहकर योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी करते हैं, जिससे शासन की मंशा धरातल पर साकार हो रही है।
जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयनकलेक्टर लंगेह के निर्देशन में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में जिले ने उल्लेखनीय प्रगति की है। विशेष रूप से जल संरक्षण के क्षेत्र में नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन से जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई अंतरराज्यीय सीमाओं पर अवैध धान परिवहन के खिलाफ की गई सख्त कार्रवाई जिले में एक मिसाल बन गई है। इसके साथ ही अवैध कारोबार और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन की सक्रियता ने आमजन में विश्वास बढ़ाया है।
जनता और प्रशासन के बीच मजबूत सेतु कलेक्टर लंगेह की सबसे बड़ी विशेषता उनकी व्यवहार कुशलता और संवाद क्षमता है। वे जनता और अधिकारियों के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित कर समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर देते हैं।
हर सप्ताह लगने वाला जनदर्शन:
आमजन की आवाज़ का सशक्त मंचकलेक्टर लंगेह द्वारा आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम आज आम जनता के लिए भरोसे का प्रमुख केंद्र बन चुका है। यहां वे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं और त्वरित निराकरण सुनिश्चित करते हैं। सीधा संवाद और मानवीय दृष्टिकोण ने उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय और विश्वासपात्र प्रशासक बना दिया है।जनदर्शन जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुना और निराकरण किया जा रहा है।
फील्ड में सक्रिय, परिणामों में प्रभावी जिले भर में लगातार दौरे और जमीनी निरीक्षण कलेक्टर लंगेह की कार्यशैली का अहम हिस्सा है। यही कारण है कि विकास कार्यों में तेजी आई है और प्रशासनिक कसावट भी मजबूत हुई है।
जनता की पसंद बने कलेक्टर अपने सरल स्वभाव, सख्त प्रशासनिक पकड़ और जनसेवा के प्रति समर्पण के चलते कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आमजन के बीच एक भरोसेमंद और प्रभावी प्रशासक की छवि बनाई है। जिले के लोगों का मानना है कि उनके नेतृत्व में महासमुंद निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।
कुल मिलाकर, कलेक्टर लंगेह का कार्यकाल महासमुंद जिले में सुशासन, पारदर्शिता और विकास का नया अध्याय लिख रहा है।