विकास नंद/ सर्वव्यापी/
नगर में इन दिनों एक बाइकर्स गैंग का आतंक देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से यह गैंग रात 8 बजे के बाद नगर के झिलमिला पुराना चेकपोस्ट पर तेज रफ्तार तेज आवाज तेज रोशनी और लापरवाही से बाइक चलाते हुए धूम मचा मचा रहें है।
इससे न केवल यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि आमजन की जान-माल को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।स्थानीय लोगों में इसको लेकर भय और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहा है।
कई नागरिकों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में सरायपाली थाना प्रभारी नितेश सिंह ठाकुर ने स्पष्ट कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने कहा, “जो भी तत्व आम जनता को परेशान कर रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बाइकर्स गैंग की पहचान कर उन्हें जल्द पकड़ने के प्रयास जारी हैं और उन्हें सबक सिखाया जाएगा।”पुलिस ने भी लोगों से अपील की है कि ऐसे असामाजिक तत्वों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
अब देखना होगा कि पुलिस की इस सख्ती के बाद बाइकर्स गैंग पर कितनी जल्दी लगाम लगती है।