भाजयुमो मंडल अध्यक्षों की घोषणा, शिवा जायसवाल बने सरायपाली मंडल अध्यक्ष।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिला महासमुंद में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में की गई हैं, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय तथा संभाग प्रभारी अखिलेश सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया की सहमति एवं भाजपा जिला प्रभारी जयंती पटेल तथा जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू की अनुशंसा पर यह सूची जारी की गई है।जारी सूची के अनुसार विभिन्न मंडलों में युवा नेतृत्व को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें सरायपाली मंडल से शिवा जायसवाल, भंवरपुर से मंगलू सिदार, केदुवा से नरेंद्र पटेल, बलौदा से वेद व्यास साव तथा छुईपाली से हितेश यादव को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।भाजपा पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि वे संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर तक संगठन विस्तार पर विशेष जोर दिया जाएगा।इस अवसर पर सरायपाली मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने पर शिवा जायसवाल ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का धन्यवाद देते हुए कहा कि वे युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जोड़ने और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!