तहसील कार्यालय और जनपद कार्यालय का कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण।

Share Now

नूर मोहम्मद, गौरेला पेंड्रा मरवाही (सर्वव्यापी)

कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने आज तहसील कार्यालय और जनपद पंचायत कार्यालय पेण्ड्रा का आकस्मिक निरीक्षण कर कार्यालयीन गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर न्यायालय तहसीलदार में लंबित एवं निराकृत विभिन्न प्रकरणों का अवलोकन किया। उन्होंने पंजीकृत एवं अपंजीकृत प्रकरणों की संख्या की जानकारी ली तथा तहसीलदार को न्यायलय में नियमित रुप से बैठकर प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे प्रकरण जो हल्का पटवारियों के जांच प्रतिवेदन के अभाव में लंबित हैं, तत्काल पटवारियों से जांच प्रतिवेदन लेकर निराकृत करने और लापरवाही बरतने की स्थिति में संबंधित पटवारियों को नोटिस जारी करने कहा। उन्होंने लंबित पुराने प्रकरणों में लगातार सुनवाई करते हुए शीघ्र निराकरण करने और दान की भूमि के प्रकरणों को प्राथमिकता से लेते हुए तत्काल निराकृत करने कहा। उन्होंने जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत मकानों की संख्या एवं सूची करण तथा प्रगणकों की पहचान कर 31 मार्च तक सूची तैयार करने तहसीलदार को निर्देश दिए। कलेक्टर ने जनपद पंचायत पेण्ड्रा का निरीक्षण कर नस्तियों का रखरखाव, स्टॉफ की बैठक व्यवस्था, कार्यालय कक्ष एवं परिसर में साफ-सफाई आदि की जानकारी ली। उन्होंने आवक-जावक शाखा, एसबीएम, प्रधानमंत्री आवास, बीएमसी खण्ड प्रबंधक केन्द्र, करारोपण, निर्माण, पेंशन, एनआरएलएम, लेखा-स्थापना, नरेगा- एमआईएस एवं तकनीकि शाखा में जाकर नस्तियों का रखरखाव, विभागीय प्रकरणों की जांच, माप पुस्तिका संधारण आदि का जायजा लिया। उन्होंने सभी शाख प्रभारियों को कार्यालयीन नस्तियों का संधारण व्यवस्थित रुप से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय परिसर में बने संगवारी जेन्डर संसाधन केन्द्र के उपयोग के बारे में जानकारी ली। साथ ही परिसर में बने सरपंच सदन, जिसका उपयोग वर्तमान में नही हो रहा है, की मरम्मत कराकर उपयोग में लाने जनपद सीईओ को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे एवं डिप्टि कलेक्टर एवं जनपद सीईओ पेण्ड्रा आकांक्षा पाण्डे भी उपस्थित थे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!