तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी
बिलासपुर नगर निगम अंतर्गत तिफरा नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेश त्रिवेदी को प्रदेश भाजपा संगठन में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर तिफरा नगर में हर्ष का माहौल देखा गया। इस उपलब्धि पर स्थानीय भाजपाइयों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।तिफरा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया और कहा कि राजेश त्रिवेदी के अनुभव का लाभ अब प्रदेश स्तर पर संगठन को मिलेगा।स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि त्रिवेदी लंबे समय से पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं, जिसका परिणाम है कि संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।इस अवसर पर राजेश त्रिवेदी ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और पार्टी को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।