केनाल लिंक सड़क व पुल निर्माण को मिली 3.81 करोड़ की स्वीकृति, महासमुंद में विकास को मिलेगी रफ्तार।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्ष 2024-25 के बजट में शामिल महासमुंद जिले के अंतर्गत केनाल लिंक मार्ग के निर्माण एवं पुल-पुलिया कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस परियोजना के तहत लगभग 3.125 किलोमीटर लंबाई की सड़क का निर्माण किया जाएगा।जारी आदेश के अनुसार, इस कार्य के लिए 381.36 लाख रुपये (लगभग 3.81 करोड़ रुपये) की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्धारित मानकों एवं प्रक्रियाओं के अनुरूप किया जाएगा। साथ ही, निविदा प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कर कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। पुल एवं पुलिया का निर्माण स्वीकृत डिजाइन एवं ड्रॉइंग के अनुसार किया जाएगा।इस स्वीकृति से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और ग्रामीणों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर विकास को गति मिलने के साथ आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता सी.एस. चंद्राकर ने बताया कि प्रस्तावित सड़क खल्लारी मंदिर भलेसर रोड से केंद्रीय विद्यालय की ओर होते हुए बरोडा रोड तक जोड़ी जाएगी, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और अधिक मजबूत होगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!