वनांचल के नन्हे सितारों ने रचा इतिहास, नवोदय में चयन से क्षेत्र हुआ गौरवान्वित।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

सुदूर वनांचल पर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला दर्राभांठा एवं शासकीय प्राथमिक शाला कस्तूराबहाल के विद्यार्थियों का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन क्षेत्र के लिए गर्व और हर्ष का विषय बन गया है। इस उपलब्धि से विद्यालय, अभिभावकों एवं ग्रामवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे एवं डीएमसी रेखराज शर्मा के निर्देशन तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी.एन. दीवान और बीआरसी देवानंद नायक के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने यह सफलता अर्जित की है।चयनित विद्यार्थियों में शासकीय प्राथमिक शाला दर्राभांठा से निखिल चौहान, प्रीति महिलाने, सितारा बरिहा एवं पूजा साहू शामिल हैं। वहीं शासकीय प्राथमिक शाला कस्तूराबहाल से दिव्या बेहरा (पिता गजेंद्र बेहरा), पृथ्वीराज साहू (पिता हेमसागर साहू) तथा लवली हाहा (पिता बैसाखू हाहा) का चयन हुआ है।इस उपलब्धि पर संकुल केंद्र बिरकोल के संकुल समन्वयक तेजराम पटेल, दर्राभांठा के प्रधान पाठक दयासागर नायक, कस्तूराबहाल की प्रधान पाठक सुरेशिनी भोई, सहायक शिक्षक दुकालू नायक सहित समस्त विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।उल्लेखनीय है कि प्राथमिक शाला कस्तूराबहाल से वर्ष 2017-18 से अब तक एकलव्य आवासीय विद्यालय में 2 तथा जवाहर नवोदय विद्यालय में 14 विद्यार्थियों का चयन हो चुका है। इसी प्रकार दर्राभांठा से भी लगातार एकलव्य एवं नवोदय विद्यालयों में चयन होते रहे हैं।विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने आशा जताई कि अन्य विद्यार्थी भी इससे प्रेरणा लेकर भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।इस अवसर पर ग्राम के जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावकों ने चयनित विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षा विभाग के मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने यह जानकारी दी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!