विकास नंद/ सर्वव्यापी/

सर्व ब्राह्मण समाज सरायपाली की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। समाज के अध्यक्ष सुरेन्द्र सामंतराय की सहमति से गठित इस नई टीम में विभिन्न पदों पर जिम्मेदार पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है।घोषित कार्यकारिणी में सुरेन्द्र सामंतराय को अध्यक्ष, राकेश महापात्र को सचिव तथा अनिल पांढ़ी को सह सचिव बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद पर सुनील पाणिग्रही, पूर्णानंद मिश्रा, नंदकिशोर रथ एवं संजय देवता को जिम्मेदारी सौंपी गई है।कोषाध्यक्ष के रूप में शेखर पाणिग्रही को नियुक्त किया गया है। प्रवक्ता पद पर संजय सतपथी एवं आशीष दास को स्थान मिला है। वहीं विधिक सलाहकार के रूप में सुधीर सामंतराय एवं संतोष मिश्रा को शामिल किया गया है।मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौरभ शतपथी, सुनील महापात्र एवं प्रमोद सामंतराय को दी गई है। इसके अलावा संरक्षक मंडल में प्रकाश मिश्रा, जीवनलाल आचार्य एवं अभिमन्यु षंडगी को शामिल किया गया है।मार्गदर्शक समिति में विनायक पाणिग्रही, रविन्द्र पंडा, सुरेश पाणिग्रही एवं किशोर कर को स्थान दिया गया है।समाज के सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए आशा जताई है कि नई टीम संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।