खल्लारी रोप-वे हादसा: 1 महिला की मौत, 17 घायल, 4 की हालत गंभीर।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

जिले के प्रसिद्ध पर्यटन एवं धार्मिक स्थल खल्लारी मंदिर क्षेत्र में रविवार सुबह लगभग 11 बजे एक दर्दनाक रोप-वे दुर्घटना हो गई। इस हादसे में 17 लोग घायल हो गए, जबकि 28 वर्षीय महिला आयुषी (राजा तालाब, रायपुर) की मौके पर ही मृत्यु हो गई।घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा में भर्ती कराया गया। इनमें से 4 गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।मौके पर अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) नमिता मारकोले, तहसीलदार नितिन ठाकुर सहित पुलिस और राजस्व विभाग की टीम पहुंचकर राहत कार्यों का समन्वय करती रही और घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।कलेक्टर विनय लंगेह ने घटना को गंभीरता से लेते हुए कहा कि घायलों का समुचित उपचार प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुर्घटना की बारीकी से जांच कराई जाएगी, ताकि इसके कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।अनुविभागीय अधिकारी नमिता मारकोले के अनुसार घायलों में गोविंद स्वामी, नमिता स्वामी, अंशुका स्वामी (महासमुंद), हेमलाल नागेश्वर, रतन नागेश्वर, हेमिन, हुलसी, पूर्वी, टिया, अमलेश (टिकरापारा, रायपुर), टोमेश्वरी साहू, कुमेश साहू, हर्ष साहू (दलदल सिवनी, रायपुर), ऋषभ धावरे, छ्यांश और मनस्वी (राजा तालाब, रायपुर) शामिल हैं।जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और सभी घायलों को बेहतर उपचार व आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!