नशे के सौदागरों पर सिंघोड़ा पुलिस का शिकंजा: कफ सिरप व नशीली टेबलेट के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अवैध रूप से कफ सिरप एवं नशीली टेबलेट की तस्करी कर रहे थे।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GN 9588 में सवार दो व्यक्ति नशीली दवाइयों का परिवहन कर रहे हैं। सूचना के आधार पर एनएच-53 स्थित रेहटीखोल में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 21 नग कोडीन युक्त Eskuf कफ सिरप एवं नाइट्राजेपाम टेबलेट बरामद की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उक्त नशीली सामग्री ओडिशा के कोडोपाली से महासमुंद ला रहे थे। पुलिस ने मौके से कफ सिरप, टेबलेट एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर ली है।

जप्त सामग्री—21 नग कोडीन युक्त कफ सिरप (कीमत 4158 रुपये)10 नग नाइट्राजेपाम टेबलेट (कीमत 73.13 रुपये)एक मोटरसाइकिल (कीमत 20,000 रुपये)कुल कीमत: 35,231 रुपयेमामले में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी—मुरारी लाल नायक (26 वर्ष), निवासी बोईरमाल ललित पटेल (40 वर्ष), निवासी बोईरमाल अक्षय उर्फ मंगलु रात्रे (28 वर्ष), निवासी सिंघोडा पुलिस द्वारा जिले में नशे के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है, जिससे अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!