रामनारायण यादव, सर्वव्यापी, करगीरोड
(कोटा) श्री साईं बाबा सेवा आश्रम, कोटा में आगामी रामनवमी उत्सव एवं विशाल भंडारा को लेकर तैयारियां पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ की जा रही हैं। मंदिर परिसर में इन दिनों साफ-सफाई, रंगाई-पुताई, सजावट एवं अन्य व्यवस्थाओं का कार्य तेजी से चल रहा है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है।आश्रम के संस्थापक कैलाश चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में इस पावन आयोजन को भव्य रूप देने के लिए सभी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के शुभ अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, साईं सच्चरित्र पाठ, भजन-कीर्तन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 5 बजे काकड़ आरती से शुभारंभ होगा, इसके बाद सुबह 8 बजे बाबा का मंगल स्नान एवं विशेष पूजा संपन्न होगी। दोपहर 1 बजे महाभोग अर्पित कर भंडारे के इसके पश्चात दोपहर 2:30 बजे साईं सच्चरित्र पाठ एवं बाबा की महासमाधि पर चादर अर्पण किया जाएगा। शाम 4 बजे साईं बाबा की भव्य पालकी शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकलेगी, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे।आश्रम समिति के अनुसार टेंट, लाइट, सजावट एवं अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं तथा भंडारे हेतु आवश्यक राशन एवं अन्य तैयारियां अंतिम चरण में हैं।साईं बाबा के संदेश “सबका मालिक एक” एवं “श्रद्धा और सबूरी” को आत्मसात करते हुए आश्रम द्वारा समाज सेवा एवं धार्मिक आयोजनों का निरंतर आयोजन किया जाता रहा है।