महासमुंद के पैरा एथलीट्स का जलवा: नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण और कांस्य पदक पर कब्जा।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

जिले के पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए महासमुंद का नाम रोशन किया है। ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम में 18 से 21 मार्च तक आयोजित 24वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में जिले के खिलाड़ियों ने 01 स्वर्ण और 01 कांस्य पदक हासिल किया।

पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया एवं स्टेट पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ओडिशा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में महासमुंद जिले से कुल 05 खिलाड़ियों ने भाग लिया। फॉर्चून फाउंडेशन कर्मापटपर, बागबाहरा के संस्थापक एवं राष्ट्रीय टीम के मैनेजर निरंजन साहू ने जानकारी दी कि टीम में 4 बालक एवं 1 बालिका खिलाड़ी शामिल रहे। उनके साथ कोच-मैनेजर व गाइड रनर के रूप में प्रशांत निषाद, अनिमेष सिदार तथा सुखदेव के गाइड रनर वेंकटेश भी उपस्थित थे।

सीनियर वर्ग की टी-11 कैटेगरी में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सुखदेव ने 1500 मीटर दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं टी-12 कैटेगरी में निखिल कुमार यादव ने 1500 मीटर दौड़ और नोशन लाल पटेल ने 400 मीटर दौड़ में भागीदारी निभाई।

महिला वर्ग में ईश्वरी निषाद ने 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया, जिसमें उन्होंने 200 मीटर स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।सुखदेव के स्वर्ण और ईश्वरी निषाद के कांस्य पदक से जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ा है।

इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!