मई में होगा प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन: संगठन ने पदाधिकारियों को दी सक्रिय तैयारी की जिम्मेदारी।

Share Now

कबीरधाम, धनंजय साहू, ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी

ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ, छत्तीसगढ़ द्वारा आगामी मई माह में प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। संगठन के प्रदेश महासचिव तरुण कौशिक ने प्रदेशभर के पदाधिकारियों और पत्रकार साथियों से इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया है।जारी संदेश में कहा गया है कि वर्तमान समय में पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व बन चुकी है। ऐसे में यह सम्मेलन संगठन की एकता, विचारधारा और मजबूती को नई दिशा देगा, साथ ही प्रदेश के पत्रकारों को एक साझा मंच प्रदान करेगा।संगठन ने जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे शीघ्र बैठक आयोजित कर संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करें। इसके साथ ही सदस्यता विस्तार, नए पत्रकार साथियों को जोड़ने की रणनीति, सम्मेलन की रूपरेखा, भागीदारी और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा करने को कहा गया है।इसके अलावा स्थानीय स्तर पर पत्रकारों की समस्याओं और अपेक्षाओं का संकलन कर संगठन के समक्ष प्रस्तुत करने पर भी जोर दिया गया है, ताकि सम्मेलन के माध्यम से ठोस पहल की जा सके।प्रदेश महासचिव ने कहा कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पत्रकारों के आत्मसम्मान, एकता और पहचान का प्रतीक है। उन्होंने सभी साथियों से पूर्ण सहयोग और सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाया जा सके।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!