कोरी पारा करगी खुर्द में नवरात्र के अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन।

Share Now

रामनारायण यादव/ सर्वव्यापी

करगीरोड (कोटा) बाबा कुटिया हनुमान मंदिर दुर्गा मंदिर कोरी पारा करगी खुर्द में नवरात्र के अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन भागवत कथा 20 मार्च को आरंभ होकर 27 मार्च को समापन होगी , जिसके तृतीय दिवस कपिल देव की तरह चतुर्थ दिवस 23 मार्च को श्री कृष्ण जन्म की सुंदर कथा का रसपान भक्तों को कथावाचक द्वारा कराया गया। भगवान श्री कृष्ण की बालक रूप में झांकी निकाली गई। श्री मंगलदास महाराज के कृपा पात्र बाबा कुटिया हनुमान के परम भक्त , मंदिर के संरक्षक, संचालक, पुजारी , संत श्री रामदास महाराज के सानिध्य में पंडित अमित शर्मा वृंदावन धाम वाले के द्वारा भागवत कथा का सस्वर पाठ किया जा रहा है। पंडित अमित शर्मा जी के द्वारा उपस्थित श्रद्धालुओं को भगवान की सुंदर कथा एवं संगीत का रसपान , कथा का श्रवण कराया जा रहा है । उपस्थित श्रद्धालु कथा श्रवण का लाभ ले रहे हैं । इस कथा में श्री रामपत्तीदास महाराज सीतापुर लखनऊ वाले तथा संत श्री उद्धवदास जी महात्यागी महराज भी उपस्थित हैं। उनकी कृपा आशीर्वाद भी दर्शनार्थियों को प्राप्त हो रहा है। कुटिया स्थित दुर्गा जी के मंदिर में 85 तेल ज्योति कलश तथा 22 घृत ज्योति कलश प्रज्वलित श्रद्धालुओं द्वारा कराया गया है। श्री राजारामदास जी महाराज ने बताया कि वर्ष भर विभिन्न प्रकार के धार्मिक आयोजन शिष्य परिवारों तथा ग्रामीणों के सहयोग से कराया जाता है। लगातार 12 वां वर्ष ज्योति कलश प्रज्वलित हुए हैं। गंगा दशहरा पर्व पर बाबा कुटिया के तरफ से अमानाला अमरकंटक में पंडित अमित शर्मा वृंदावन धाम वाले जो कि बाबा कुटिया में ही भगवान कि सेवा करते हैं, उनके द्वारा भागवत कथा का श्रवण कराया जाएगा ।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!