महाकाल मंदिर में राम नवमी पर विशाल भंडारा का आयोजन।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले भाटापारा में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर राम नवमी के दिन नगर पालिका स्थित महाकाल मंदिर में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी विशेष विशाल भंडारा का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक आस्था और श्रद्धा से जुड़े इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।महाकाल मंदिर समिति के सदस्य डी. के. यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह भंडारा हर वर्ष परंपरागत रूप से आयोजित किया जाता है और इस वर्ष भी उसी परंपरा का निर्वहन करते हुए भव्य रूप में आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सुबह महाकाल की विधिवत आरती के पश्चात दोपहर में पूजन कार्यक्रम संपन्न होगा, जिसके बाद विशाल भंडारे की शुरुआत की जाएगी।समिति द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। डी. के. यादव ने नगर सहित आसपास के सभी भक्तगणों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाएं और भंडारे को सफल बनाए।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!