विकास नंद/सर्वव्यापी/
जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित जनदर्शन में जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार ने आज आमजनों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में कुल 65 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर आवश्यक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए।जनदर्शन के दौरान ग्राम जमड़ी (बसना) निवासी दीपक डडसेना ने मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल की मांग रखी। वहीं ग्राम पाली के ग्रामीणों ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति की मांग की। ग्राम बुंदेली निवासी विमल दास महंत ने तेंदुकोना-बुंदेली मार्ग के डामरीकरण, ग्राम कांपा निवासी संतोष यादव ने प्रधानमंत्री आवास हेतु भूमि उपलब्ध कराने, तथा ग्राम पंडकीपाली निवासी परमानंद ने स्वामित्व भूमि से बैंक बंधक हटाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया।इसी तरह महासमुंद निवासी ललिता प्रधान ने नोनी सशक्तिकरण योजना का लाभ दिलाने, इमलीभांठा निवासी सोनिया शरद भोई ने वात्सल्य योजना का लाभ प्रदान करने तथा ग्राम बेमचा निवासी रूपराय निषाद ने पेंशन स्वीकृति हेतु आवेदन दिया।जनदर्शन के दौरान अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।