तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी
बिलासपुर श्रेठी कुर्मी समाज विकास समिति द्वारा आगामी 29 मार्च 2026, रविवार को वार्षिक सभा आयोजित की जाएगी। यह बैठक ग्राम देवरी स्थित सेवा सहकारी भवन (तखतपुर मेन रोड) में आयोजित होगी, जिसमें समाज के सभी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है।समिति द्वारा जारी सूचना के अनुसार, वार्षिक सभा का मुख्य विषय नई प्रबंधकारिणी का गठन रखा गया है। बैठक में समाज के सदस्य शामिल होकर संगठन को सशक्त बनाने के लिए अपने सुझाव और सहभागिता देंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सभा में उपस्थित होने का समय प्रातः 11 बजे रखा गया है, जबकि बैठक की औपचारिक कार्यवाही दोपहर 12 बजे से प्रारंभ की जाएगी। समिति ने स्पष्ट किया है कि इस बैठक में केवल प्रबंधकारिणी गठन से संबंधित विषयों पर ही चर्चा की जाएगी, अन्य किसी विषय पर विचार नहीं किया जाएगा।समिति ने सभी ग्राम प्रमुखों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक समाज के परिवारों को इस सभा की जानकारी देकर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करें, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो