चैत्र नवरात्र पर सार्वजनिक महाकाली मंदिर में उमड़ी आस्था की लहर।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

बिलासपुर शहर के प्रतिष्ठित तारबाहर रेलवे फाटक के पास स्थित सार्वजनिक महाकाली मंदिर एवं श्री श्री 108 श्री दुर्गा जी वाले दरबार में चैत्र नवरात्र में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहती है।चैत्र नवरात्र में मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और भक्तों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। नवरात्र के प्रथम दिन से ही यहां मां दुर्गा के नौ रूपों की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई।मंदिर समिति के अनुसार, इस बार नवरात्र में प्रतिदिन सुबह मंगल आरती, दुर्गा सप्तशती पाठ, हवन-पूजन एवं शाम को भव्य आरती का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए दर्शन व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है।नवरात्र के दौरान विशेष रूप से अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। मंदिर परिसर में सुरक्षा और स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि भक्तगण निर्बाध रूप से माता के दर्शन कर सकें।स्थानीय श्रद्धालुओं में नवरात्र को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। मान्यता है कि यहां मां महाकाली और नाग नागेश्वर शिव मंदिर के दरबार में सच्चे मन से की गई पूजा-अर्चना से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यही कारण है कि हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस मंदिर में पहुंचकर माता के चरणों में शीश नवाते हैं।मंदिर प्रबंधन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करते हुए श्रद्धा और अनुशासन के साथ पूजा-अर्चना में भाग लें, ताकि नवरात्र पर्व का आध्यात्मिक माहौल और भी भव्य एवं अनुशासित बना रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!