कंपोजिट बिल्डिंग में चोरों का आतंक, एसी पाइप काटकर कर रहे चोरी।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

बिलासपुर शहर के रजिस्ट्री ऑफिस के पास स्थित कंपोजिट बिल्डिंग में इन दिनों चोरों का आतंक देखने को मिल रहा है। अज्ञात चोर रात के समय बिल्डिंग में लगे एसी की पाइप लाइन को काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।बताया जा रहा है कि चोर बड़ी सफाई से एसी की कॉपर पाइप को काटकर ले जाते हैं, जिससे बिल्डिंग में लगे एयर कंडीशनर बंद हो गए हैं और भारी नुकसान हो रहा है। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।स्थानीय लोगों और कर्मचारियों में इस घटना को लेकर डर और आक्रोश का माहौल है। उनका कहना है कि इस तरह की लगातार हो रही चोरियों से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!