विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा की पहल रंग लाई: एनएच-353 से साराडीह सड़क को 9.26 करोड़ की मंजूरी।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

जिले में आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य शासन ने एनएच-353 से साराडीह तक 5.025 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण के लिए 9 करोड़ 26 लाख 15 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। यह स्वीकृति वित्त विभाग की सहमति के आधार पर जारी की गई है।यह उपलब्धि महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा की सक्रिय पहल और जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। सड़क निर्माण कार्य निर्धारित नियमों एवं शर्तों के तहत किया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।शासन के निर्देशानुसार कार्य प्रारंभ करने से पूर्व तकनीकी स्वीकृति, ड्रॉइंग-डिजाइन का अनुमोदन एवं सभी आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता चंद्रशेखर चंद्राकर ने बताया कि निविदा प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी तथा निर्माण कार्य में गुणवत्ता, मितव्ययिता और वित्तीय अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाएगा।इस सड़क के निर्माण से साराडीह और बरोंडा क्षेत्र सहित महासमुंद के नागरिकों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। यात्रा समय में कमी आएगी और स्थानीय निवासियों के साथ-साथ किसानों एवं व्यापारियों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले केनाल लिंक मार्ग को भी शासन से स्वीकृति मिल चुकी है।विधायक सिन्हा ने कहा कि क्षेत्र में अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता दी जा रही है और आने वाले समय में अन्य सड़कों की स्वीकृति भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!